Home  |  IT Zone  | Practice ZoneTips / Tricks  |  Did You Know  |  Inspirational  |  Health  |  Insurance  |  Universities  |  Forex  |  Mathematics  |  Illusions  |  Children Day Quotes  |  Be Aware  |  Articles  | Funny Pics | Entertainment | Songs | Simple Joys of Life |

इन 4 लोगों से रहे है करिश्मा कपूर के संबंध, एक से तो हो चुकी थी सगाई

 
बॉलीवुड की 90 के दशक की फैमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की आज भले ही फिल्मों में नजर नही आ रही हों लेकिन वो हमेशा ही लाइम लाइट में बनी रहती हैं। करिश्मा बेहद ही खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रही हैं।  उनकी निजी जिंदगी की बात करे तो कुछ ठीक नही रहा है.  करिश्मा कपूर के कॅरियर में उनका नाम कई स्टार्स के साथ भी जुड़ता जा रहा था। आज हम आपको करिश्मा के अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि उनका नाम किन-किन के साथ जुड़ चुक है।

1.अजय देवगन
 

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा ने फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें कामयाबी फिल्म ‘जिगर’ से ही मिली थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। दोनों का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा था। लेकिन अजय के जीवन में काजोल के आने के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और इनका रिश्ता बीच में ही खत्म हो गया था।

2.गोविंदा
 


करिश्मा ने गोविंदा के साथ काफी फिल्मों में काम किया है। खबरों की मानें तो फिल्मों की शूटिंग के दौरान गोविंदा, करिश्मा का खास ख्याल रखते थे। धीरे—धीरे दोनों एक दूसरे के करीबी आने लगे। लेकिन चूंकि गोविंदा पहले से ही शादीशुदा थे इसलिए उनका ये रिश्ता ज्यादा आगे नहीं बढ़ सका।

3.अभिषेक बच्चन
 


बॉलीवुड एक्टर अभिषेक एक दूसरे को बचपन से जानते थे, लेकिन प्यार को पंख लगा अभिषेक की बहन श्वेता की शादी के बाद। बता दें कि श्वेता की शादी करिश्मा के बुआ के बेटे से हुई है। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए। सुनने में आता है कि करीना सेट पर अभिषेक को जीजू बुलाया करती थीं। अमिताभ ने अपने 60वें जन्मदिन पर दोनों की सगाई का ऐलान कर दिया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते का खुलासा हुआ। लेकिन अफसोस कि जल्द ही इनके भी रिश्ते टूटने की खबर सामने आयी।

4.संदीप तोषनीवाल
 


कुछ समय पहले खबरे आ रही है की अभिनेत्री करिश्मा इन दिनों बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल को डेट कर रही हैं। बता दें कि करिश्मा की तरह ही संदीप भी पहले से ही शादीशुदा थे। उन्होंने भी हाल ही में अपनी पत्नी अर्शिता को तलाक दिया है।

Share :

X
Back To Top

facebook main

Powered by Blogger.